फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

653 बूथों पर 65,120 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप

Fri, 24 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में रविवार दो अप्रैल को शून्य से पांच वर्ष तक के 65120 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। उप जिलाधिकारी विवेक रॉय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।


उपजिलाधिकारी विवेक राय ने शत-प्रतिशत बच्चों को बूथों में पोलियो ड्राप पिलाने को कहा। निर्देश दिए कि बूथों पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने एक अप्रैल को अल्मोड़ा नगर में जागरूकता रैली निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पंत ने सभी विभागों से सहयोग करने की अपील की और कहा कि जिन स्कूलों में बूथ बनाए गए हैं, उन्हें दो अप्रैल को खुले रखने की व्यवस्था शिक्षा विभाग करे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि पोलियो ड्राप पिलाने के लिए 653 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 615 ग्रामीण और 38 शहरी क्षेत्रों में हैं। इसके अलावा आठ मोबाइल बूथ और 19 ट्रांजिट बूथ भी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन



जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय ने बताया कि पोलियो अभियान के लिए 44 वाहनों की अतिरिक्त जरूरत होगी। वाहन अधिग्रहीत कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस ब्रजवाल, डीएसपी आरएस टोलिया, डीएस पांगती, राजीव नयन तिवारी, डा. डीएस नेई, डा. प्रीति पंत, दीप भट्ट, डा. ललित पांडे आदि ने भाग लिया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें