फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिविर में 63 लोगों ने कराई जांच

Wed, 18 Feb 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्राम ल्वेशाल में चिराग संस्था की ओर से बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान मोहित तिवारी ने किया। इस दौरान डाॅ. अदिति, स्टाफ नर्स गीता बिष्ट और अनूप कुमार ने करीब 63 लोगों की जांच की। हिमोग्लोबिन, बीपी और शुगर की जांच की गई। आवश्यक परामर्श दिया गया। इसके अलावा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। डाॅ. अदिति ने महिलाओं को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। आशा कार्यकर्ता चंद्रा देवी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें