फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के बस्तों का भार अधिक हुआ तो होगी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। न्यायालय के आदेश के बाद कक्षा दस तक के बच्चों पर बस्ते और गृह कार्य का बोझ कम करने की शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सरकारी और निजी विद्यालयों को न्यायालय के आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विद्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण कर न्यायालय के आदेशों का पालन कराएं।
विज्ञापन


आम तौर पर निजी और सरकारी विद्यालयों में बच्चों पर बस्ते के भार के साथ ही गृह कार्य का भी बोझ बढ़ता जा रहा है। कई विद्यालय अतिरिक्त विषय लागू करते रहते हैं। साथ ही बच्चों को काफी गृह कार्य भी दिया जाता है, जिससे बच्चे पर स्कूल के अलावा घर पर भी पढ़ाई का दबाव रहता है।

उच्च न्यायालय मद्रास द्वारा पारित आदेश के बाद उत्तराखंड शासन के सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने भी इस संबंध में शिक्षा विभाग को आदेश जारी किए हैं। शासन के आदेश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को न्यायालय के आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें