फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की लाइन में टू फेसिंग से दर्जनों लोगों के घरों में रखे उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। मौलेखाल बाजार में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में टू फेसिंग होने से क्षेत्र के दर्जनों लोगों के घरों, दुकानों और कार्यालयों में रखे टीवी, फ्रिज, फोटो स्टेट मशीन समेत कई विद्युत उपकरण फुंक गए। क्षेत्र के लोगों ने विभाग से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को बाजार में स्थित ट्रांसफार्मर में लटका हुआ न्यूट्रल का तार मुख्य लाइन से जा टकराया जिससे भारी आवाज के साथ आसपास के घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। जिसमें सोबन बोरा का टीवी, योगेश अधिकारी का एलईडी टीवी, सहकारी बैंक में सीएफएल, पशुपालन विभाग में प्रिंटर, मदन घुघत्याल के घर में लगा टीवी, बल्ब, सत्य प्रकाश के घर में दो टीवी, सीएफएल और होम थियेटर, दीपा मेहरा के घर में टीवी, बल्ब, घनश्याम अधिकारी की फोटो स्टेट मशीन, जगजीवन और महेंद्र बोरा के यहां टीवी, बल्ब आदि फुंक गए।

लोगों ने विद्युत विभाग से प्रभावित उपभोक्ताओं को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इधर विद्युत विभाग के जेई भूपाल सिंह रावत ने बताया कि ट्रांसफार्मर में न्यूट्रल का तार बंदरों की करामात के कारण मुख्य लाइन से जुड़ गया जिससे समस्या उत्पन्न हो गई। उन्होंने बताया कि अब लाइन को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें