अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने परिवहन निगम के जिला मुख्यालय स्थित डिपो को 20 नई बसें देने की मांग की। उन्होंने निगम प्रबंधन द्वारा कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों का ग्रेट पे एसीपी काट लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनवरी का वेतन कर्मचारियों को अब तक नहीं दिया गया है। इस कारण वह काफी परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला में लुब्रीकेंट्स, टायर, बैट्री, प्रेशर आदि सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इस कारण तकनीकी कर्मचारियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ईबीटीएम कक्ष कैश कक्ष में साफ्टवेयर के लगातार आप्शन बदलने से कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने संचालन कक्ष में एक वीसी देने, डिपो में 20 चालक, 20 परिचालक देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि डिपो और स्टेशन में पांच चौकीदारों की व्यवस्था की जाए। अध्यक्षता गोविंद प्रसाद टम्टा और संचालन डिपो मंत्री राम दत्त पननै ने किया। बैठक में रमेश जोशी, गोपाल जोशी, सुरेश नेगी, हरीश रावत, गिरीश चंद्र, नरेंद्र सिंह, तारा जोशी, आनंदी शुक्ला, भगवती नेगी, चंदन सिंह, हरीश पांडे, पूरन पडेलिया, उमाशंकर सिंह, दीपक कुमार, नवीन चंद्र, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, करन सिंह, अनिल, लक्षम राम, कमल किशोर, पवनेश कुमार, नंद किशोर, राजेंद्र सिंह मौजूद थे।