अल्मोड़ा /भिकियासैण। भाजपा ने 16 फरवरी को संसदीय क्षेत्र के अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में प्रस्तावित त्रिशक्ति सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा धौलादेवी मंडल की पनुवानौला में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र का त्रिशक्ति सम्मेलन शीघ्र अल्मोड़ा में होने जा रहा है। जिसमें सभी बूथों के पालक, अध्यक्ष, बीएलए-टू और सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे ने कहा कि काफी संख्या में धौलादेवी मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। मंडल प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, पूनम पालीवाल, जिला मंत्री कृष्णा पल्याल, दीपक, बलवंत गैड़ा, मंडल महामंत्री प्रताप सिंह, रवि बनौला, भुवन तिवारी, भाष्कर पांडे, लक्ष्मण गैड़ा, लक्ष्मण डसीला आदि ने भाग लिया।
इधर भाजपा भिकियासैंण मंडल कार्यकारिणी की बैठक में त्रिशक्ति सम्मेलन पर चर्चा की गयी। जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुटता से जुटने को कहा। शासन द्वारा तारादत्त शर्मा को ब्लाक बीस सूत्रीय कार्यक्रम का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी जताई गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, हरवंश बौड़ाई, विनोद कुमार, मदन मेहरा, प्रकाश जोशी, निर्मला शर्मा, लीला बिष्ट, लक्ष्मीदत्त नैलवाल, लाल सिंह, देव गिरी, राम सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुंदर बिष्ट, प्रेम बल्लभ, शेर सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो लाइन- भाजपा की पनुवानौला में हुई बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। (फाइल नं. 03एएलएम03पी
फोटो- भिकियासैंण भाजपा मंडल की हुई बैठक में मौजूद पदाधिकारी। (फाइल नं. 03एएलएम08पी