अल्मोड़ा। अब अल्मोड़ा में भी ई रिक्शा दिखाई देगा। सोमवार को किया गया ट्रायल सफल रहा और करीब 80 लोगों ने ई रिक्शा की सवारी की। अब शासन से ई रिक्शा के संचालन के लिए अनुमति मांगी जाएगी।
अल्मोड़ा माल रोड में एक स्थान से दूसरे स्थान तक आनेजाने के लिए रिक्शा, ऑटो रिक्शा आदि सुविधा नहीं है। बुजुर्गों, कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं और ब्राइट एंड कॉर्नर की तरफ घूमने जाने वाले पर्यटकों और लोगों की समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन, संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस के बीच पिछले दिनों बैठक में नगर में ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया था।
सोमवार को हल्द्वानी से एक दिन के लिए ई रिक्शा मंगाकर इसका ट्रायल लिया गया। एआरटीओ आलोक जोशी ने बताया कि ट्रायल पूरी तरह सफल रहा और माल रोड पर शिखर तिराहे से लेकर रघुनाथ सिटी मॉल तक दिन भर में करीब 80 से अधिक लोगों ने ई-रिक्शा की सवारी की।