फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प की टीम ने देखा लेबर रूम और ओटी कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कायाकल्प योजना की तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान देहरादून से पहुंची टीम ने अस्पताल में सफाई के अलावा ओटी कक्ष, लेबर रूम, डॉक्टरों के कक्षों को देखने के साथ फाइलें भी टटोलीं। निरीक्षण करीब पांच घंटे चला जिसमें अस्पताल की नर्सेज और सफाई कर्मचारियों से भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन


टीम ने कायाकल्प योजना के तहत करीब 450 बिंदुओं पर महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें सफाई से लेकर मरीजों की दिक्कतें, स्टाफ, सुरक्षा आदि प्रमुख बिंदु शामिल थे। टीम ने दवाइयों की स्थिति के अलावा ऑफिस की फाइलें और उपकरणों को भी देखा। इससे पहले बुधवार को टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। टीम में देहरादून से पहुंचे डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. संदीप उनियाल और डॉ. संतोष भास्कर शामिल थे।

इस दौरान महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल, डॉ. मधु माथुर, डॉ. ऊषा उप्रेती, डॉ. पूनम गड़कोटी, डॉ. इंदु पुनेठा, डॉ. हेमा के अलावा स्टाफ नर्सेज मौजूद रहीं। कायाकल्प योजना में प्रदेश में प्रथम आने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें