अल्मोड़ा। न्याय पंचायत विकास समिति भनोली ने तहसील मुख्यालय भनोली में स्थापित करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
समिति के अध्यक्ष जगदीश चंद्र कांडपाल ने ज्ञापन में कहा है कि भनोली तहसील का मुख्यालय भनोली से 40 किमी दूर गुरुड़ाबांज में स्थापित कर दिया गया है, जबकि तहसील भनोली के नाम से स्थापित है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व की सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया और तहसील मुख्यालय गुरुड़ाबांज में स्थापित कर दिया। उन्होंने तहसील मुख्यालय भनोली में स्थापित न होने पर जनांदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
उन्होंने बताया कि तहसील मुख्यालय भनोली स्थापित करने की मांग को लेकर क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जनता ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है। इसके बावजूद सरकार जनता की मांग पूरी नहीं कर रही है।