फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन में भी महंगी बिक रही पहाड़ी सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ी सब्जियों के दाम में इस बार कमी नहीं आ रही है। खासकर पालक और मेथी की सब्जी बाजार में अभी भी महंगी बिक रही है। स्थानीय गांवों में सब्जी उत्पादन कम होने से दाम फिलहाल कम नहीं हुए हैं। जबकि अमूमन हर साल शीतकाल के दौरान पहाड़ी सब्जियां काफी सस्ती हो जाती हैं। दूसरी ओर आलू, शिमला, भिंडी, लौकी जैसी सब्जी के दाम में भी कमी देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


नगर के आसपास के ग्रामीण इलाके बल्टा, छाना, घुरसों, माल, बर्शिमी आदि स्थानों में काफी मात्रा में पहाड़ी सब्जी उगाई जाती है। ग्रामीण किसान इन सब्जियों को स्थानीय बाजार में बेच देते हैं। पिछले सालों में पहाड़ी सब्जी पालक, मेथी, लाई, लौकी, फूलगोभी आदि की काफी अच्छी पैदावार हुई थी।

इन सब्जियों के दाम भी इस मौसम में ज्यादा महंगे नहीं थे। लेकिन इस बार सब्जी महंगी बिक रही है। पिछले दिनों की अपेक्षा हालांकि इस हफ्ते दाम में थोड़ा गिरावट जरूर आई है। स्थानीय पहाड़ी सब्जी के विक्रेता आनंद सिंह मेहता ने बताया कि इस बार सब्जी उत्पादन कम हुआ है। जबकि पिछले साल काफी अच्छी पैदावार हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें