फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीक सीजन में काउंटरों में कार्यरत परिचालकों को रूटों पर भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय परिवहन मजदूर संघ की स्टेशन परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दीपावली के पीक सीजन को देखते हुए काउंटरों में कार्यरत परिचालकों को रूटों पर भेजा जाए। परिचालकों को काउंटरों में तैनात करने से निगम को आर्थिक चपत लग रही है। उन्हें रूटों पर भेजने से निगम की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के सहायक महाप्रबंधक और उच्चाधिकारियों की उदासीनता के कारण परिवहन निगम की हालत खराब होते जा रही है। निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने दीपावली पर कर्मचारियों को दो माह का वेतन एक साथ देने और बोनस देने की मांग की। उन्होंने मृतक आश्रितों को पूर्व की तरह नियुक्ति नहीं देने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने वाह्य स्रोत और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, कार्यशाला में पार्ट्स की कमी को दूर करने, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे का कार्य समय पर पूरा करने, तकनीकी कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने की मांग की। अध्यक्षता भारतीय परिवहन मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट तथा संचालन गौरव साह ने किया। बैठक में डिपो अध्यक्ष कौशल कुमार, डीएन पाठक, रमेश लोहनी, भगवंत मेहरा, मीना कोरंगा, चंदनी पांडे, कुंदन लाल, मोहन राम, जगदीश नेगी, रमेश रौतेला, कैलाश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें