अल्मोड़ा। वेतन और पीएफ के भुगतान की मांग को लेकर पातालदेवी स्थित आल्पस दवा फैक्ट्री के कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि कई माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार भुगमरी की स्थिति में हैं।
उन्होंने वेतन के भुगतान को लेकर जुलूस प्रदर्शन करने की भी बात कही। कर्मचारियों की मांग है कि वेतन नहीं देने के लिए जिम्मेदार कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।