फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा-बेतालेश्वर-खूंट मार्ग दी दशा खराब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की बैठक में अल्मोड़ा-बेतालेश्वर-खूंट मार्ग की बदहाल दशा पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में इस मार्ग पर कभी भी दुर्घटनाएं घट सकती हैं।

बैठक में लोनिवि और प्रशासन पर मार्ग की दुर्दशा के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि इस संबंध में पूर्व में अवगत भी करा दिया गया है। चेताया गया कि यदि शीघ्र मार्ग की दशा नहीं सुधारी गई तो जन सहयोग से लोनिवि के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में आसपास के गांवों के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में समिति से जोड़ने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय हुआ कि अगले सप्ताह मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। समिति के सदस्य ओम प्रकाश बोहरा के बड़े भाई स्व. केवल बोहरा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में अध्यक्ष सूरज साह, महासचिव दिनेश गोयल, राम अवतार, नरेंद्र लाल साह, विक्रम रावत, नीरज रावत, अभय साह, मनोज वर्मा, मनोज साह, कानू बिष्ट, दीपक तिवारी, कमलेश जोशी, कैलाश जोशी, शुभम वर्मा, मनीष साह, हरीकृष्ण कपूर, मुरारी अग्रवाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें