अल्मोड़ा। एपीएस अपार्टमेंट हीराडुंगरी के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल संस्थान पर पानी का मनमाना बिल वसूलने का आरोप लगाया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जल संस्थान से शिकायत करने पर नगरपालिका द्वारा कर निर्धारण की बात की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों विभागों को निर्देशित कर नियमानुसार पानी का बिल वसूलने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महेश गिरि गोस्वामी, वीपी पांडे, रागिनी मैसी, हीरा देवी, भगवती पांडे, आशा गोस्वामी, कमला, निर्मला, देवकी देवी, लीला बिष्ट आदि शामिल हैं।