फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा और पौड़ी जिला अस्पताल होंगे हाइटेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में अस्पतालों की दयनीय स्थिति सुधारने के लिए अल्मोड़ा और पौड़ी जिला अस्पताल को मैक्स की तर्ज पर हाइटेक बनाने कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से दोनों जिलों के अस्पताल प्रमुखों से कई बिंदुओं पर सुझाव मांगने के साथ प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों की कमी के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने से पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी या फिर देहरादून के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार समस्याएं काफी विकराल भी हो जाती हैं और मरीज को सही इलाज नहीं मिल पाता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने पहाड़ी जिले कुमाऊं के अल्मोड़ा और गढ़वाल में पौड़ी जिला अस्पताल को हाइटेक बनाने की योजना पर विचार करने का निर्णय लिया है।

उच्चाधिकारियों की ओर से इस संबंध में अल्मोड़ा और पौड़ी जिला अस्पताल के प्रभारियों से कुछ बिंदुओं पर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। प्रस्ताव में भौगोलिक स्थिति के साथ अस्पताल में वर्तमान में डॉक्टर, कर्मचारियों की संख्या, हाइटेक बनने की स्थिति में कर्मचारियों की संख्या, आधुनिक उपकरण, स्थान की उपलब्धता, इमरजेंसी की स्थिति, कार पार्किंग के अलावा कितने डॉक्टर की जरूरत होगी, आधुनिक अस्पताल में क्या क्या होना चाहिए आदि का विवरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें