फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकृतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल में शनिवार को चीड़ की छाल से बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों को रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित किया गया। लकड़ियों की कलाकृतियां बनाने में माहिर धीरेंद्र कुमार पांडे ने चीड़ की छाल से बनी कलाकृतियों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, योग आदि को प्रोत्साहन देने का आह्वान किया। इससे पूर्व कुविवि एसएसजे परिसर के कला संकाय के प्रो. शेखर जोशी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि हम अपने आसपास के पर्यावरण से भी काफी कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक बने रहने और छुट्टी के दिन रचनात्मक कार्य करने को प्रोत्साहित किया। बच्चों ने चीड़ के पेड़ से बनी कलाकृतियों को गौर से देखा और इसे बनाने के तरीके भी जाने। इस मौके पर कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर, प्रबंधक शेखर लखचौरा, डा. हरि दत्त कांडपाल, कैप्टन सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हेम रौतेला, अरुण रौतेला, सागर भैसोड़ा समेत विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें