फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा-भवाली एनएच में आधा घंटा यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले चौबीस घंटे में अल्मोड़ा में 11.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से कई स्थानों पर सड़कों में मलबा आ गया है। चौंसली के समीप नाली बंद होने से काफी मात्रा में बरसाती पानी मार्ग पर आने से अल्मोड़ा-भवाली हाइवे पर आधा घंटा यातायात बाधित रहा। दन्यां-आरा सल्पड़ मार्ग मलबा आने से रात में बंद हो गया था। बुधवार को सायं करीब तीन बजे मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन


बुधवार को भी दिन में काफी बारिश हुई। अल्मोड़ा-भवाली नेशनल हाइवे में दिन में सवा बारह बजे चौंसली के समीप नाली बंद होने से काफी मात्रा में बरसाती पानी बहने लगा। इससे इस स्थान पर आधा घंटा यातायात बाधित रहा। इससे मार्ग के दोनों ओर काफी वाहन खड़े हो गए।

वाहन चालकों ने इसकी जानकारी आपदा कंट्रोल रूम को भी दी। इसके बाद कार्मिक मौके पर भेजे गए और नाली को खुलवाया गया। सहायक अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि केबल की खुदाई से नाली बंद हो गई थी। कार्मिकों ने मौके पर जाकर नाली खोलकर पानी की निकासी की। करीब आधा घंटे बाद मार्ग में यातायात सुचारु हो गया था।
विज्ञापन


उधर निर्माणाधीन साराखोली-मयोली मार्ग का मलबा सीम गांव के समीप रात्रि में दन्यां-आरा-सलपड़ मार्ग पर आ गया। जिससे यह मार्ग रात्रि में अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलने पर बुधवार को लोनिवि के कार्मिकों ने मौके पर जाकर मलबा हटाया। सायं करीब तीन बजे मार्ग में यातायात चालू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें