फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन और खाद्य विभाग ने किया बाजार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष के निर्देश पर शनिवार को जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने लाला बाजार में खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सरसों तेल और ड्राई फ्रूट बादाम का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


होली पर्व को देखते हुए बीते दिनों जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद शनिवार को जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने लाला बाजार में कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सरसों तेल और ड्राई फूड बादाम का सेंपल जांच के लिए लिया। इस दौरान टीम ने व्यापारियों को ताजी खाद्य सामग्री बेचने की हिदायत दी।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभय सिंह ने बताया कि सैंपल जांच के लिए रूद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। संयुक्त टीम में तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल, जिला अभिहीत अधिकारी एएस रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अभय सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें