फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 23 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत स्थानीय स्टेडियम में 23 फरवरी से 15 दिवसीय एथलेटिक्स और अंडर-21 क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 22 फरवरी को सुबह दस बजे स्थानीय स्टेडियम में ट्रायल भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा ने बताया कि स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एथलेटिक्स और क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसके लिए अभ्यर्थियों का इससे पहले दिन ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के लिए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी ही प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए खेल विभाग कार्यालय में संपर्क करने के कहा है। इधर 19 से 20 फरवरी को रुद्रपुर में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा से तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को ट्रायल के दौरान केवल तीन खिलाड़ी ही पहुंचे थे। जिससे टीम नहीं बन सकी थी। इसके लिए छह खिलाड़ियों की टीम जानी थी, लेकिन ट्रायल एक बार ही होता है इसलिए अब इन्हीं खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें