फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाजार में फुटपाथ पर दुकानें लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद ने नगर में वेंडर्स जोन विकसित करने का फैसला किया है और शीघ्र ही बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण करके रेहड़ी आदि लगाने वाले व्यवसायियों को हटाकर वेंडर्स जोन में दुकान लगाने की जगह दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित कर दी गई है। वेंडर्स जोन के लिए भूमि तलाशने का काम शुरू हो गया है। पालिका परिषद का कहना है कि वेंडर्स जोन बन जाने के बाद बाजार में दुकानें लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।


अल्मोड़ा की मुख्य बाजारों में अतिक्रमण की समस्या काफी दिनों से पालिका और प्रशासन के लिए सिर दर्द बनी हुई है। अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति वही हो जाती है। अब इसके स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका परिषद ने नगर में कुछ स्थानों पर स्थायी और अस्थाई वैंडर्स जोन विकसित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि एक स्थान पर स्थायी जोन और दूसरे स्थान पर अस्थायी वेंडर्स जोन स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेंडर्स जोन स्थापित होने के बाद बाजार में विभिन्न स्थानों में फुटपाथ पर दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और रेहड़ी आदि लगाकर व्यवसाय करने वालों को वेंडर्स जोन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष जोशी ने बताया कि वेंडर्स जोन स्थापित करने के लिए शासन के निर्देश पर उत्तराखंड नगरीय फेरी व्यवसायी (आजीविका सुरक्षा और फेरी व्यवसाय विनियमन नियमावली 2016) के अंतर्गत पालिका के अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। कमेटी में तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, नगर पालिका के अभियंता, पुलिस निरीक्षक यातायात, प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी हवालबाग, लीड बैंक प्रभारी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें