फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में 3665 बच्चों को ड्राप पिलाने को 24 बूथ बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार 28 जनवरी को शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने नगर क्षेत्र में 3665 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की नगर नोडल अधिकारी डा. प्रीति पंत ने बताया कि नगर क्षेत्र में पोलियो ड्राप पिलाने के लिए 24 बूथ, दो ट्रांजिट टीम और एक मोबाइल टीम गठित की गई है। जिसमें 102 बूथ कर्मचारी और 10 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

किसी कारण से 28 जनवरी को ड्राप पीने से वंचित बच्चों को 29 जनवरी और 30 जनवरी को घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। विभाग की 48 टीमें वंचित बच्चों को ड्राप पिलाने के लिए घर-घर जाएंगी। बूथ कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों को 23 जनवरी को जिला अस्पताल, 24 जनवरी को बेस अस्पताल तथा 25 जनवरी को एएनएमटीसी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महिला अस्पताल के फार्मेसिस्ट गोकुल सिंह मेहता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें