फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकूखेत में बैंक शाखा खोलो वर्ना आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। इकूखेत बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने की मांग पूरी नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति इकूखेत के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि इकूखेत बाजार आसपास की 15 ग्राम पंचायतों, 15 शिक्षण संस्थाओं और 12 आंगनबाड़ी केंद्रों का केंद्र बिंदु है। 2012 में क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा की मांग को लेकर दो सप्ताह तक अनशन भी किया लेकिन आज तक कोरे आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर एक माह बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष जोगासिंह, सुनील टम्टा, पूरन रावत, हिम्मतसिंह, मोहनराम, त्रिलोकसिंह, गोपालसिंह, प्रतापसिंह, देवसिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें