फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागकर आए नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। घर से भागकर आए नाबालिग को सामाजिक संस्था संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्प केंद्र ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


समिति द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना मिली कि शनिवार शाम करीब आठ बजे सोलह साल का नाबालिग लड़का लक्ष्मेश्वर तिराहे पर घूम रहा है। चाइल्ड हेल्प केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने कार्यालय में लाई।

उन्होंने इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को दी और बच्चे की काउंसलिंग की गई। उसने अपना नाम आशीष कुमार (16) पुत्र मदन राम ग्राम नैनी तपना तहसील गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) बताया।
विज्ञापन


काउंसलिंग के दौरान आशीष ने बताया कि वह बीते बृहस्पतिवार को घर से पांच सौ रुपये लेकर भागकर नौकरी की तलाश में हल्द्वानी पहुंच गया। एक दिन हल्द्वानी में नौकरी की तलाश की, लेकिन कहीं नौकरी नहीं मिली।

बाइक से लिफ्ट मांगकर वह नैनीताल, भवाली होते हुए क्वारब आ गया। वहां से पैदल घूमते हुए अल्मोड़ा लौटा तो रात हो गई। आशीष ने बताया कि उसके पास मोबाइल था, जो खराब होने पर उसने फेंक दिया और सिम उसके पास है।

इसके बाद चाइल्ड हेल्प के सदस्यों ने उसके परिजन से संपर्क किया और उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पिता के अल्मोड़ा पहुंचने पर बाल कल्याण समिति के आदेश पर चाइल्ड हेल्प की टीम ने आशीष को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

इस मौके पर चाइल्ड हेल्प केंद्र समन्वयक रवींद्र सिंह रावत, काउंसलर आकांक्षा जोशी, विनोद सिंह घुघत्याल, चंदन घुघत्याल, दीपू लटवाल, पूजा फर्त्याल, योगिता कांडपाल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें