फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने पर 31 का चालान, 28 को नोटिस थमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने एसडीएम, तहसीलदार समेत पालिका के अधिशासी अधिकारी और लोनिवि अधिकारियों को नगर में अतिक्रमण वाली जगहों को चिह्नित करके चालान करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले 31 फड़ व्यवसायियों और अन्य का चालान किया और 28 लोगों को नोटिस थमाया। टीम ने कूड़ा फेंकने व थूकने अधिनियम के तहत चलाए गए अभियान में 18 लोगों का चालान काटकर 2850 रुपया अर्थदंड भी वसूला। इस दौरान मीट बाजार में दुकानों की सफाई करने के निर्देश देने के साथ टीम ने वार्डों में जाकर लोगों को सीवर कनेक्शन लेने के लिए निर्देशित भी किया। इधर, एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें