फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो मनाएगा सुशासन युवा महोत्सव : कुंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन के मौके पर मोर्चा पूरे देश में 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन युवा महोत्सव आयोजित करेगा। इसके लिए मोर्चा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए लटवाल ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्म दिन है।

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन महाजन द्वारा 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन युवा महोत्सव के कार्यक्रम तय किए हैं। इस दौरान मोर्चा प्रदेश के पांच केंद्रों पिथौरागढ़ में 12 दिसंबर, अल्मोड़ा में 14 दिसंबर, रुद्रपुर में 15 दिसंबर, हरिद्वार में 16 दिसंबर को युवा सम्मेलन आयोजित करेगा। श्रीनगर केंद्र में सम्मेलन की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

25 दिसंबर पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर रक्तदान जीवनदान अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले में युवाओं द्वारा 100 यूनिट रक्तदान किया जाएगा। तेरह जिलों में 1300 यूनिट रक्तदान करने वाले लोगों को भाजपा द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इन रक्तदाओं का व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार किया जाएगा, ताकि प्रदेश में कही भी रक्त की कमी होने पर उसे दूर करने का प्रयास किया जा सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, रवि रौतेला, सुनील बिष्ट, विनीत बिष्ट, कमल बिष्ट, मनोज जोशी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें