फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में शामिल नहीं करें सीमावर्ती गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रामीण संघर्ष समिति की बैठक में वक्ताओं ने सीमावर्ती 23 गांवों को पालिका में शामिल करने का विरोध किया। इस संबंध में समिति ने पुन: विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को ज्ञापन भी भेजे हैं।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सीमावर्ती गांवों के ग्रामीण पालिका में शामिल नहीं होना चाहते हैं। यदि सरकार ने ग्रामीणों की राय के विपरीत सीमावर्ती गांवों को पालिका में मिलाने का प्रयास किया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोग खेती और पशुपालन कर आजीविका चलाते हैं। पालिका में शामिल करने से उन पर अनावश्यक कर बोझ बढ़ेगा, जो मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट को सीमावर्ती गांवों को पालिका में शामिल करने का फैसला जल्द वापस लेना चाहिए।

बैठक के पश्चात विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को पत्र भी प्रेषित किया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, प्रधान हरीश कनवाल, नवीन बिष्ट, हर्ष कनवाल, चंदन रावत, नवीन बिष्ट, अंबी राम, भुवन बिष्ट, राजेंद्र मेहता, राकेश तिवारी, बबलू तिवारी, कमला खंपा, रिंकू आर्या, मीरा देवी, रंजना टम्टा, आनंद कवनाल, जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह कनवाल आदि ने विचार रखे। तय हुआ कि समिति की अगली बैठक जल्द ही आयोजित कर अग्रिम रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें