फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सिंग में राजकीय स्नाकोतर महाविद्यालय पिथौरागढ़ चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय मानिला में हुई कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता में महिला मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ चैंपियन रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के 48 किलो भार वर्ग में एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी की निकिता ने जीत हासिल की। 51 किलो भार वर्ग में राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ की हिमानी राज, 54 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ की ही गायत्री कसनाल, 57 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ की कविता बसेड़ा विजेता रहीं। मुख्य अतिथि सुरेंद्र पाल और प्राचार्या डा. रेखा पांडे ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी भाग लेना चाहिए। आज खेलों में भी बेहतर भविष्य है।

उन्होंने कहा कि बाक्सिंग सीखने से महिलाएं अपनी आत्मरक्षा भी कर सकती हैं। प्रतियोगिता के रेफरी विनोद तिवारी, मनोज सिंह, पूरन पांडे, गौरव जोशी, योगेंद्र थे। इस मौके पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डा. नागेंद्र शर्मा, आयोजक योगेश चंद्र, डा. गोरखनाथ, डा. नीलम मनोला, डा. निहारिका बिष्ट, डा. ममता बिष्ट, डा. नीतू खुल्बे, डा. ज्योति राणा, डा. उमराव सिंह, डा. मनोज कुमार, डीएस जंगपांगी आदि मौजूद थे। संचालन डा. पवन टम्टा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें