फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप डाक घर जैंती में दो सप्ताह से कप्यूटर तथा इंटरनेट सेवा खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। जैंती तहसील के अंतर्गत उप डाकघर जैंती में दो सप्ताह से कंप्यूटर और इंटरनेट सेवा खराब पड़ी है। जिससे रजिस्ट्री, एफडी, लेनदेन, स्पीड पोस्ट आदि डाक संबंधी काम ठप हैं। उप डाकघर से जुड़े 12 ब्रांच डाकघरों में भी काम नहीं हो रहा है। डाक संबंधी काम ठप होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उप डाकघर जैंती में गत दो सप्ताह से इंटरनेट सेवा चरमराई हुई है। साथ ही डाकघर में कंप्यूटर खराब पड़ा है। इस कारण रजिस्ट्री, एफडी, लेनदेन, स्पीड पोस्ट समेत डाक संबंधी काम ठप है। इस डाकघर में सुनाड़ी, जैंती, कांडे, नया संग्रौली, कुंज, कुटौली, भट्यूड़ा, तल्ला बिनौला, मल्ला बिनौला, सिल्पड़, कालाडुंगरा समेत चार दर्जन से अधिक गांवों के लोग डाक संबंधी कार्यों के लिए आते हैं।

पिछले दो सप्ताह से डाकघर में काम नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही है। ग्रामीणों का डाकघर आने-जाने में जहां किराये में धनराशि खर्च हो रही है वहीं उनका समय भी बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा इस उप डाकघर से जुड़े पुभाऊं, रज्यूड़ा, बिरखम, बकस्वाड़, बेड़चूला, जाख, भाबू, झालाडुंगरा, बसंतपुर, छाना खरकोटा समेत 12 ब्रांच डाकघरों में डाक संबंधी काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें