फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का तराड़ स्थित अनेड़ी आश्रम में चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को आमरण अनशन में बदल गया। इस मौके पर हुई सभा में ग्रामीणों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन


36 किमी लंबी मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने बुधवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि टेंडर केे एक साल बाद भी 12 किमी तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर वार्ता करने पहुंचे तहसीलदार प्रताप राम टम्टा के सामने भी ग्रामीणों ने गुस्से का इजहार किया और कहा कि जब तक डीएम और विधायक अनशन स्थल पर नहीं पहुंचेंगे वह लोग आंदोलन जारी रखेंगे।

तहसीलदार ने आमरण अनशन पर बैठे मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग समिति के अध्यक्ष राकेश नाथ गोस्वामी से भी आमरण अनशन तोड़ने की अपील की। इस दौरान दामोदर दत्त, हरीश चंद्र, जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह, हयात सिंह, कुसुमा देवी, शीला देवी, पार्वती देवी, चंद्र दत्त, नैन सिंह मनराल, किशन सिंह, दरबान सिंह, खीम सिंह, उमेश चंद्र, मंगल सिंह आदि भी धरना स्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें