फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्चों को रंगकर्म की बारीकियां बताईं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल-खेल में बच्चों को रंगकर्म की बारीकियां बताईं
विज्ञापन

अल्मोड़ा। दिशा बालरंग हिमालयी सांस्कृतिक सामाजिक समिति की ओर से नृसिंह कल्याण समिति नृसिंहबाड़ी के मुख्य सभागार में 15 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में बच्चों को लोक नृत्य, अभिनय, कविता, कहानी लेखन, नाट्य संगीत, वीडियो फिल्म निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने बताया कि कार्यशाला प्रतिदिन सुबह सात से दस बजे और शाम को चार से सात बजे तक दो सत्रों में चल रही है। पहले सत्र में बच्चों को व्यायाम, योग, मेडिटेशन, बच्चों के खेल, संगीत गायन आदि विभिन्न रंगकर्म की विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। सायं सत्र में पेंटिंग, कबाड़ से जुगाड़, नृत्य, लोक नृत्य, अभिनय, कहानी, कविता लेखन, नाट्य संगीत आदि के साथ-साथ छायांकन, वीडियो फिल्म निर्माण की प्रारंभिक जानकारी दी गई। दो जुलाई को स्थानीय प्रेक्षागृह में बाल नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा। कार्यशाला के बाद बच्चों को नगर के निकटवर्ती पर्यटक स्थल का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म अवकाश में बच्चों को खेल-खेल में रंगकर्म और लोक संस्कृति का प्रारंभिक ज्ञान देने के लिए इस तरह की कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में रंगकर्मी नरेश बिष्ट, उमाशंकर, देवेंद्र भट्ट, ममता वाणी, चंद्रेश थापा, चंदन लाल, कमल कांडपाल, विजय उप्रेती, गीतम भट्ट, आकाश थापा, शेखर कुमार, मुकुल कुमार, धीरेंद्र रावत, दानिश अली बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें