फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमा देवी निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
नीमा देवी निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गईं
विज्ञापन

अल्मोड़ा। भिकियासैंण ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मयोली में ग्राम प्रधान का उप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव में नीमा देवी को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन लिया गया। एडीओ पंचायत जीएस चौहान ने बताया कि एकमात्र नीमा देवी ने नामाकंन दाखिल किया था। यह सीट प्रधान गीता देवी के आगनबाड़ी में चयन होने के बाद खाली हुई थी। चुनाव प्रक्रिया एआरओ प्रेम चंद्र ने संपन्न कराई। इसके अलावा ग्राम पंचायत खुरुड़ी के लिए खष्टी देवी, ग्राम पंचायत नणा में लालसिंह और निगराली में गोपाल सिंह निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए, जबकि ग्राम पंचायत सुरे में सदस्य के लिए कोई भी नामाकंन पत्र दाखिल न होने से पद रिक्त रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें