फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी संभावित 61 बूथों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी

Sat, 28 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मतदान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बर्फबारी वाले संभावित 61 पोलिंग बूथों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त करने के लिए गैंग के साथ ही उपकरण भी तैयार रखे जाएंगे। जिले में 150 संवेदनशील 40 अतिसंवेदनशील बूथ हैं। अति संवेदनशील बूथों में चुनाव आयोग के मानकों के मुताबिक पैरा मिलट्री फोर्स तैनात रहेगी, जबकि संवेदनशील मतदान केंद्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे, जो हर वक्त मतदान केंद्र की गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे।    
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न होने के बाद अब मतदान की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले के  सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 61 बूथ ऊंचाई वाले इलाकों में हैं और जहां बर्फबारी की संभावना रहती है। इसके मद्देनजर एसएसबी से स्नो बूट सहित अन्य उपकरण मांगे गए हैं और रास्ते खोलने के लिए गैंग और एसडीआरएफ की टीम भी तैयार रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि माइक्रो ऑब्जर्वर राजपत्रित स्तर के अधिकारी होंगे। किसी भी बूथ में गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल अतिरिक्त फोर्स भेज दी जाएगी। 
उन्होंने बताया कि संवेदनशील बूथों में माइक्रो ऑब्जर्वर भी पोलिंग पार्टियों के साथ ही रवाना हो जाएंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक फरवरी को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही ईवीएम भी तैयार कर दी जाएंगी। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम ट्रेनिंग देने के लिए 100 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में 83 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 23 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिले में दो बूथों वाले 32 और तीन बूथों वाले दो मतदान स्थल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें