ऊर्जा निगम ने बकाए की वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। विभागीय टीमों ने करीब 10 लाख रुपए वूसला। इस दौरान बिल जमा न करने पर 60 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती के अनुसार मार्च में वसूली का लक्ष्य 3.50 करोड़ रुपए है। अभी तक 10 लाख रुपए ही वसूले जा सके हैं। बकाया जमा न करने वाले 60 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। उन्होंने बताया वसूली के लिए खंड कार्यालय के काउंटर रोजाना सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोले गए हैं। बकाएदारों की सुविधा के लिए रविवार के दिन भी खंड कार्यालय में काउंटर खुले रहेंगे। उन्होंने उप खंड अधिकारियों और कनिष्ठ अभियंताआें से बकाए की वसूली के लिए घर-घर जाने के निर्देश दिए।