फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नेत्र शिविर में 58 ग्रामीणों की जांच, तीन मोतियाबिंद रोगी ऑपरेशन को रेफर

Fri, 21 Nov 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चापड़ गांव में हैड़ाखान चैरिटेबल ट्रस्ट चिलियानौला की ओर से लगे विशेष नेत्र शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 58 ग्रामीणों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई। शिविर में पहुंचे नेत्र विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की निशुल्क जांच कर दवाइयों और नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने आंखों से जुड़ी आम बीमारियों, उनके लक्षणों एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी भी दी, साथ ही ग्रामीणों को आंखों का विशेष ध्यान रखने की सलाह प्रदान की। ट्रस्ट सदस्यों के अनुसार मोतियाबिंद से ग्रस्त तीनों ग्रामीणों का चिलियानौला अस्पताल में पूरी तरह निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर के दौरान वन पंचायत सरपंच दीपक जोशी, नवीन जोशी, गणेश जोशी, कविता, आंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें