फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में 57.17 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज अल्मोड़ा में राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान शनिवार को संपन्न हुआ। जिले भर से आए संघ के सदस्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अल्मोड़ा मुख्यालय पहुंच कर मतदान में हिस्सा लिया। जिले में कुल 57.17 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना की पूरी जानकारी महानिदेशक कार्यालय देहरादून भेज दी गई गई है। वहीं से परिणामों की घोषणा की जाएगी। विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होगा।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए सुबह 8:30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही मतदाता अपने मत का प्रयोग करने बूथों पर पहुंचे। इस दौरान कुछ बूथों पर लंबी लंबी कतार भी दिखाई दी। वहीं बूथों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते दिखाई दिए। जिले के सभी ग्यारह ब्लॉकों के मतदाताओं के लिए छह बूथ बनाए गए। अपरान्ह करीब डेढ़ बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिले में संघ के 2428 सदस्य शिक्षक शिक्षिकाएं मतदान के लिए पंजीकृत थे। लेकिन इसके सापेक्ष मात्र 1388 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। अपरान्ह तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रभारी सीईओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि परिणाम को गोपनीय रखते हुए मतगणना की पूरी जानकारी महानिदेशक कार्यालय देहरादून को प्रेषित की गई है। चुनाव परिणाम महानिदेशक शिक्षा विभाग की ओर से घोषित किया जाएगा। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट एवं उपनिर्वाचन अधिकारी हरीश रौतेला, प्रशांत कुमार, धीरेंद्र पाठक और राजेश डालाकोटी की देखरेख में सम्पन्न हुई।
-
चुनाव की मतदान प्रक्रिया में पहली बार हुआ बदलाव
उपनिर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि प्रदेश में संगठन से जुड़े करीब 21,677 शिक्षक-शिक्षिकाओं की इच्छानुसार पहली बार प्रत्येक जिले में हर शिक्षक मतदाता के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। इससे पूर्व 10 शिक्षकों का डेलीगेशन बनाकर एक शिक्षक वोट डालता था। संघ ने व्यवस्था में बदलाव कर प्रत्येक जिले में इस बार सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मतदान का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


ये प्रत्याशी रहे चुनाव मैदान में
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार कवींद्र मोहन उनियाल, रविंद्र सिंह राणा, डॉ. सोहन सिंह माजिला चुनाव मैदान में है। प्रांतीय उपाध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी डॉ. भुवन चंद्र जोशी, जितेंद्र प्रसाद भारद्वाज, नरेंद्र प्रसाद बंगवाल, राकेश मोहन कंडारी, सपना तोमर, वंदना चौधरी, विमल सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री पद के लिए सात उम्मीदवार अनिल कुमार बडोनी, डा. अंकित जोशी, गिरीश चंद्र पनेरू, डा. हेमंत पैन्यूली, जगदीश सिंह बिष्ट, कुलदीप कंडारी, डा. प्रमोद कुमार, संयुक्त मंत्री पद के लिए सात प्रत्याशी कौशल कुमार, मदन मोहन सेमवाल, मनवीर, पंकज कुमार ध्यानी, राजेंद्र सिंह चौधरी, विनोद कुमार जीना, योगेश चंद्र जोशी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय प्रकाश चौधरी, अमरनाथ, अर्जुन सिंह, डाॅ. बद्री प्रसाद सेमवाल, दुर्गादत्त गुणवंत, क्रांति शरण सिंह कठैत, राज नारायण मिश्र, सत्येंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें