अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में काफी समय से फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को आज उनके राज्य के लिए रवाना कर दिया गया।
अल्मोड़ा से शनिवार तड़के करीब 550 मजदूरों को यूपी के लिए भेजा गया। उधर रानीखेत और सल्ट से भी मजदूरों को रवाना किया गया। अल्मोड़ा से यूपी के मजदूरों को भेजने के लिए एक दर्जन बसें लगाई गई थीं जबकि रानीखेत से आधा दर्जन और लगभग इतनी ही बसें सल्ट से भी भेजी गईं। मजदूरों को बैठाने से पहले सभी बसों को सैनिटाइज किया गया। इधर, अब बिहार और नेपाल के मजदूरों को भी उनके घर भेजे जाने की तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को कलक्ट्रेट में वापस जाने के इच्छुक बिहार और नेपाल के मजदूरों का नाम दर्ज करने का काम शुरू हो गया है। उन्हें भी जल्द भेजे जाने की संभावना है।