फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 1838 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 5,46,682 मतदाता

Mon, 28 Jul 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई है। सोमवार को पांच विकासखंडों की कुल 580 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, जिनके लिए कुल 632 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 654 पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 1838 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 546682 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

दूसरे चरण में सोमवार को सल्ट में 138, स्याल्दे में 95, द्वाराहाट में 122, भिक्यासैंण में 99, हवालबाग में 126 कुल 580 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। प्रधान के 464 पदों के लिए 1198, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 168 पदों के लिए 528, जिला पंचायत सदस्य के 22 पदों के लिए 112 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इन विकासखंडों में कुल 546682 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें 263434 महिला और 283248 पुरुष मतदाता है। महिलाओं की अपेक्षा इन विकासखंडों में पुरुष मतदाता अधिक है। इस कारण प्रत्याशियों की नजर भी पुरुष मतदाताओं पर रहेगी। मतदान से एक दिन पूर्व प्रत्याशियों के दिल की धड़कने बढ़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें