फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 53 लंबित मामलों का निस्तारण

Sun, 10 May 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के कुल 53 लंबित वादों और बैंक के प्री-लिटिगेशन से संबंधित 70 मामलों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया गया। जिसकी धनराशि 1,03,89,146 रुपया और प्री-लिटिगेशन संबंधित मामलों में कुल सुलह समझौता धनराशि 45,62,700 रुपया रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिले के सभी वाहय, तहसील न्यायालयों में किया गया। इसमें मामलों के निस्तारण के लिए जिले में कुल चार बैंच बनाई गई। परिवार न्यायाधीश अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या एक के समक्ष निस्तारण के लिए परिवार न्यायालय अल्मोड़ा के वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद से संबंधित कुल तीन लंबित मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जिसमें कुल सुलह समझौता राशि 2,96,000 रुपया रही। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की गठित बैंच संख्या दो के समक्ष न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा न्यायालय से संबंधित क्रिमिनल कंपाउंडेबल के दो वाद, कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान के 21 तथा कुल 23 वाद एवं सिविल जज (सीडि), अल्मोड़ा न्यायालय से संबंधित कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान से संबंधति छह लंबित वाद और बैंक के प्री-लिटिगेशन मामले के 70 मामले निस्तारण के लिए आए। इस दौरान क्रिमिनल कंपाउंडेबल के दो मामलों एवं कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान के 21 मामले कुल 23 मामलों का निस्तारण कर सुलह समझौता राशि रुपया 34,700 रुपया रही। सिविल जज (सीडि) न्यायालय से संबंधित कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान के छह मामलों का निस्तारण कर सुलह समझौता राशि रुपया 8500 रुपया रही। बैंक प्री-लिटिगेशन के 70 मामलों का सुलह समझौते के आधार निस्तारण किया जिसकी सुलह समझौता धनराशि 45,62,700 रुपया, न्यायालयों से संबंधित लंबित वादों में कुल सुलह समझौता राशि 43200 रुपया और बैंक प्री-लिटिगेशन मामलों में कुल सुलह समझौता राशि 45,62,700 रुपया रही। न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा की गठित बैंच संख्या तीन के सामने निस्तारण के लिए सिविल जज (जूडि) अल्मोड़ा से संबंधित दो कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान वाद और दो सिविल वाद तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा से संदर्भित एनआई एक्ट के सात वाद, तीन पारिवारिक वाद निस्तारण के लिए रखे गए। जिसमें दो कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान तथा दो सिविल वाद का निस्तारण सुलह समझौता राशि 1,22,000 रुपये के साथ किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से संबंधित सात एनआई एक्ट, तीन पारिवारिक कुल 10 वादों का निस्तारण सुलह समझौता राशि 36,70,563 रूपये के साथ किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट की गठित बैंच संख्या 03 के समक्ष रखे गए कुल 14 मामलों का निस्तारण सुलह समझौता राशि रुपया 37,92,563 रुपया से किया गया। सिविल जज (जूडि) रानीखेत की गठित बैंच ने एनआई एक्ट से संबंधित छह लंबित वाद और एक पारिवारिक वाद और उक्त क्षेत्र के बैंक प्री-लिटिगेशन वादों में कुल सात लंबित वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जिसकी कुल धनराशि 62,57,383 रुपया रही।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें