फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंकर के शराब की 52 पेटियां बरामद

विज्ञापन
गरुड़ में पकड़ी गई शराब के साथ पुलिस टीम। - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। शराब तस्करी के लिए माफिया नित नये हथकंडे अपना रहे हैं। पुलिस ने पानी के टैंकर में शराब ले जाते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। टैंकर से 52 पेटियां हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। तस्करों की कार, ट्रैक्टर और टैंकर को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम बैजनाथ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कौसानी-बागेश्वर मोटर मार्ग के पास पानी का टैंकर ला रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोका। तलाशी लेने पर टैंकर से हरियाणा मार्का शराब की 52 पेटियां बरामद हुईं। टैंकर से आगे चल रही वैगनआर (यूपी80/ईटी/1969) को भी पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में आगरा निवासी सुरेश बाबू, हरिओम व देवेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश निवासी सरदेश और फर्रुखाबाद निवासी सौरभ सिंह को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। टैंकर, ट्रैक्टर और कार सीज कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार पकड़ी गयी शराब की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। टीम में थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट, कांस्टेबल जीवन पांडे, लक्ष्मण सिंह, बृजेश द गोस्वामी, सोबन सिंह, नवीन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें