जिले की सभी छह विधानसभा सीटों में लगभग 52.96 प्रतिशत मतदान हुआ। अल्मोड़ा में 57.96, द्वाराहाट में 51.70, सल्ट में 45.77, रानीखेत में 51.64, सोमेश्वर में 53.37 और जागेश्वर में 56.43 फीसदी मतदान हुआ है।
सुबह मॉक पोलिंग के बाद आठ बजे मतदान शुरू हुआ। पहले घंटे में मतदान प्रतिशत 4.63 रहा। दिन चढ़ने के साथ मतदान में भी तेजी आई। सायं पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 52.96 तक ही पहुंचा जो पिछली बार की अपेक्षा काफी कम रहा।
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सुबह नौ बजे तक जिले में 4.63 प्रतिशत तक मतदान हुआ। जिसमें द्वाराहाट सीट में 5.3, अल्मोड़ा में 4.8, सल्ट में 5.7, रानीखेत में 4.8, सोमेश्वर में 4.3 तथा जागेश्वर में 2.9 प्रतिशत मतदान हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान में थोड़ा बहुत बढ़ोतरी हुई। दो घंटे बाद सुबह 11 बजे जिले में 16.78 प्रतिशत तक मतदान हुआ। जिसमें द्वाराहाट सीट में 12.07, अल्मोड़ा में 19.40, सल्ट में 19, रानीखेत में 18.25, सोमेश्वर में 18 तथा जागेश्वर में 13.95 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे मतदान प्रतिशत 14 प्रतिशत बढ़कर 31.38 प्रतिशत तक पहुंचा।
द्वाराहाट सीट में 31.04, अल्मोड़ा में 35.24, सल्ट में 32, रानीखेत में 30, सोमेश्वर में 27.89, जागेश्वर में 32.23 प्रतिशत तक मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे मतदान प्रतिशत में तेजी आई और यह बढ़कर 46.27 प्रतिशत तक जा पहुंचा। जिसमें द्वाराहाट सीट में 47.24, अल्मोड़ा में 47.10, सल्ट में 43, रानीखेत में 45.40, सोमेश्वर 46.28, जागेश्वर में 48.74 प्रतिशत मत पड़े। तीन बजे तक 2,43141 मतदाता वोट डाल चुके थे। सायं पांच बजे तक अधिकतर बूथों में मतदान समाप्त हो चुका था। इस बार मतदान का प्रतिशत 52.96 तक ही पहुंचा। हालांकि अंतिम आंकड़े बृहस्पतिवार सुबह तक ही प्राप्त होंगे। जबकि 2012 के विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 55.42 प्रतिशत रहा था।