अल्मोड़ा। मूल निवासी संघ ने टिहरी गढ़वाल के श्रीकोट में शादी के दौरान अनुसूचित जाति के युवक जितेंद्र दास की हत्या की कड़ी निंदा की है। संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जितेंद्र के हत्यारों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय महासचिव महेश लाल, डॉ. प्रमोद कुमार, तुला राम, जीवन शिल्पकार, प्रकाश आर्या, मनोज कुमार, सुंदर लाल, महेश चंद्र आदि शामिल है। बहुजन वालियंटर फोर्स छात्र संगठन ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर कहा है कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो अनुसूचित समाज के लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार टम्टा, पूर्व छात्रसंघ महासचिव चंदन लाल, बहुजन वालियंटर फोर्स जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, संजय कुमार, रोहित कुमार, दीपक कुमार, गोकुल कुमार, चंद्रप्रकाश, मोहित कुमार आदि शामिल थे। ब्यूरो