फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी में सात घंटे नहीं चले पेयजल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोसी में बिजली लाइन खराबी आने से मंगलवार तड़के से सात घंटे पानी के पंप नहीं चले। जिस कारण शहर क्षेत्र में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन


कोसी नदी में जल संस्थान के तीन पंपों से पानी की आपूर्ति की जाती है। इन पंपों को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन में मंगलवार तड़के दो बजे डबल फेसिंग हो गई। जिस कारण पंप नहीं चल पाए। बिजली विभाग सुबह नौ बजे लाइन को ठीक कर सका। इसके बाद पानी की पंपिंग शुरू हुई।

कोसी से सात घंटे पानी की पंपिंग ठप रहने से मंगलवार को शहर के मालरोड, मुख्य बाजार, नरसिंहबाड़ी, धारानौला समेत अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। मालूम को कि पिछले दिनों तीन बार पाइप लाइन फट गई थी। उससे भी शहर की पानी आपूर्ति पर असर पड़ा। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने बताया कि डबल फेसिंग के चलते पंप नहीं चले। जिसका असर शहर की पेयजल आपूर्ति पड़ा। अब पानी की पंपिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें