द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मदन मोहन उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से गणित विषय पर चार दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में 100 छात्र-छात्राएं भाग ले रहेे हैं। जिसमें अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रानीखेत सहित तमाम राजकीय महाविद्यालयों के बच्चे शामिल हैं।
चार दिनी कार्यशाला में अखिल भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलूरू से आए प्रो. इके नारायण, दिल्ली विवि के डॉ. संजय पंत, केंद्रीय विवि हैदराबाद से डॉ. शिंवांगी जोशी ने गणित विषय की बारीकियों के बारे में बताया।
शुभारंभ अवसर पर कार्यशाला के संयोजक डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. नरेंद्र सिजवाली सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी मौजूद थेे। कार्यशाला में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, अल्मोड़ा, हल्दूचौड़, रानीखेत और मेजबान विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।