फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी विरोधी लोगों को भाजपा में शामिल करने का कड़ा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी भिकियासैंण मंडल कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कुछ लोग पार्टी में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं जिसका खुलकर विरोध किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ता अपने पदों से त्यागपत्र देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा पार्टी जिसे भी लोकसभा प्रत्याशी घोषित करेगी एकजुटता के साथ उसको विजयश्री दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कुछ लोग फिर से पार्टी में शामिल होने की कोशिश में लगे हैं।

यदि ऐसे लोगों को पुन: पार्टी में शामिल किया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, प्रहलाद सिंह, मदन मेहरा, भूपाल सिंह, महेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र, जीवंती देवी, सुरेंद्र सिंह, बालादत्त, मोहनराम, बाग सिह, पूरन सिंह, प्रताप सिंह, हरी सिंह, राजेंद्र सिंह, गिरीश चंद्र, महिपाल सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें