फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं की पहली कंगारू मदर केयर यूनिट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो किलो से कम वजन वाले नवजात शिशु का वजन बढ़ाने के लिए अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुमाऊं की पहली कंगारू मदर केयर यूनिट (केएमसीयू) शुक्रवार को चालू हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत खोली गई इस यूनिट से पूरे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि दो किलो से कम वजन वाले नवजात बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय हेल्थ मिशन ने 2017-18 में सीएचसी धौलादेवी में केएमसीयू खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। भारत सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ बिस्तरों का केएमसीयू तैयार कर दिया है।

सीएचसी धौलादेवी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीबी जोशी ने बताया कि यूनिट तैयार हो जाने के बाद अस्पताल में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इस यूनिट में दो किलो से कम वजन वाले बच्चों को एक से तीन दिन तक मां की छाती से चिपकाकर प्राकृतिक तरीके से उपचार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दो दिनों में कोई कम वजन वाला कोई शिशु पैदा नहीं हुआ है। यदि इस तरह का शिशु पैदा होगा तो उसे कंगारू मदर केयर यूनिट में उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें