अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति की नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। इसमें बताया कि जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में आगामी 22 फरवरी को प्रस्तावित जुलूस विधानसभा सत्र के चलते अब 25 फरवरी को निकाला जाएगा।
समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि समिति लंबे समय से प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 25 फरवरी को दिन के 12 बजे से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क से नगर में जुलूस निकलेगा। समिति ने पर्वतीय क्षेत्रों के विधायकों, विभिन्न राजनीतिक, गैर राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों को पत्र भेजकर उनसे जुलूस में शामिल होने की अपील की है। वहां पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे, चंद्रमणि भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सत्याल, आनंद सिंह ऐरी, लीला खोलिया, हर्ष कनवाल, आनंदी वर्मा, ललित मोहन पंत, अख्तर हुसैन, पूरन चंद्र तिवारी आदि थे।