फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दून के लिए---
विज्ञापन

कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
सफाई से लेकर दवा, आपरेशन व्यवस्था और सुरक्षा मानक भी देखे
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कायाकल्प योजना के तहत बुधवार को देहरादून से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने करीब दो घंटे तक अस्पताल के प्रत्येक कक्ष, दवाइयों की व्यवस्था, सफाई, आपरेशन कक्ष, डॉक्टरों के कक्ष समेत सुरक्षा मानकों की व्यवस्थाओं को जांचा।
विज्ञापन

देहरादून से पहुंचे डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. संदीप उनियाल और डॉ. संतोष भास्कर ने जिला अस्पताल में पहुंचकर सबसे पहले सफाई की व्यवस्था देखी। इसके बाद टीम ने विभिन्न डॉक्टरों के कक्षों, दवाई भंडार, आपरेशन कक्ष का भी निरीक्षण किया। कायाकल्प टीम के इंचार्ज डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि टीम ने 450 बिंदुओं पर निरीक्षण किया। अस्पताल में सुरक्षा की स्थिति का भी टीम ने निरीक्षण किया। मालूम हो प्रधानमंत्री की कायाकल्प योजना में अव्वल आने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। इससे पहले अक्तूबर में भी हरिद्वार से पहुंची एक टीम ने जिला अस्पताल, बेस और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिसमें अंकों के हिसाब से जिला अस्पताल सबसे आगे रहा था। डॉ. माथुर ने बताया कि टीम बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण करेगी। उसके बाद सीएचसी धौलादेवी, ताड़ीखेत और रानीखेत का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

............

फोटो- 16एएलएम01पी- जिला अस्पताल का निरीक्षण करती देहरादून से पहुंची टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें