अल्मोड़ा। आजीविका परियोजना के सहयोग से स्थानीय रघुनाथ सिटी मॉल में खुले हो दाज्यू रेस्टोरेंट का दो दिन पहले विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने उद्घाटन किया था लेकिन बृहस्पतिवार को कुमाऊं कमिश्नर और मुख्यमंत्री के सचिव अजय रौतेला ने दोबारा इसका शुभारंभ किया। इसे लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा राज्य में ब्यूरोक्रेसी हावी होने का प्रयास कर रही है।
दरअसल मंगलवार को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने हो दाज्यू कैफे का उद्घॅद्घाटन किया था। दो दिन बाद बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर और सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला दोबारा हो दाज्यू कैफे का उद्घाटन कर दिया। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इधर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कैफे का दोबारा उद्घाटन करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य में ब्यूरोक्रेसी हावी होने का प्रयास कर रही है और जनप्रतिनिधियों के कार्यों में कैंची चलाने का कार्य किया जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए अच्छी परंपरा नहीं है। उन्होंने इशारे में कहा कि अगर यही काम करना है तो अधिकारियों को प्रशासन चलाने के बजाय राजनीति में उतर जाना चाहिए।