अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रों ने परिसर के छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र के आधार पर सरकारी बसों के किराये में छूट देने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में आसपास समेत दूरस्थ गांवों से भी विद्यार्थी शिक्षा लेने आते हैं। कई छात्र गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। पहले कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर समेत अन्य कालेजों के परिचय पत्र दिखाने पर सरकारी बसों में विद्यार्थियों का किराया कम कर दिया जाता था लेकिन अब यह छूट नहीं दी जा रही है। उन्होंने परिचय पत्र के आधार पर सरकारी बसों में छात्र-छात्राओं को किराये में छूट देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में आशीष जोशी, मोहित रावत, नीरज बजेठा, नवीन तिवारी, सुमित भंडारी, नीरज बिष्ट, सुधीर कुमार, रोहित बिष्ट, विवेक कुमार आदि शामिल हैं। ब्यूरो