फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्थानीय स्टेडियम में विक्टोरिया क्लब के संयोजन में विक्टोरिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में विक्टोरिया की टीम ने मेहरा स्पोर्ट्स को पराजित किया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहरा स्पोर्ट्स की टीम ने 15 ओवर में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्टोरिया की टीम ने 13.2 ओवर में 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्वराज स्पार्टन की टीम 14 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। जबकि राइजिंग स्टार की टीम ने दीपक देवड़ी और सोनी के 31-31 रन की मदद से 20 वें ओवर में 109 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैचों के अंपायर निर्मल रावत, मौलिक, लोकेश, स्कोरर बबीता चौबे, उद्घोषक दीपक मेहता थे।

इससे पहले पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। संचालन मनीष जोशी ने किया। विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज पवार ने बताया कि प्रतियोगिता में छह टीमों स्वराज स्पार्टन, तव एकेडमी-कुमाऊं मार्ट, राइजिंग स्टार, विक्टोरिया, अल्मोड़ा प्लेयर्स, महरा स्पोर्ट्स के 96 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला 13 जनवरी को होगा। विजेता टीम को एक लाख, उपविजेता टीम को पचास हजार रुपये नगद पुरस्कार और ट्राफी दी जाएगी। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, व्यसापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, बालम भाकुनी, गिरिराज साह, परितोष जोशी, दीप चद्र पांडे, लियाकत अली, अख्तर हुसैन, वकुल साह के अलावा पालिका सभासद आदि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें